टोल प्रबंधक रमेश सोलंकी ने बताया कि दरों में मामूली बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसे अब रोक दिया गया है। कार पर पहले की तरह 95 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहनों से 150 के स्थान पर 155 रुपये, दो एक्सल ट्रक से 315 से 325 रुपये, थ्री एक्सल ट्रक से 345 से बढ़ाकर 355 रुपये, चार से छह एक्सल ट्रक से 495 से 510 रुपये व 7 एक्सल से अधिक वाले ट्रक से 605 से बढ़ाकर 620 रुपये टोल करने का निर्णय लिया गया था। वहीं एडीए की ओर से संचालित इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर दरों में वृद्धि नहीं की गई।
ये भी पढ़ें - महंगा हुआ हाईवे पर सफर : एनएचएआई ने तरावादेव टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि बाइक, ट्रैक्टर, कार, ट्रक आदि पर टैक्स में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। आठ चक्का से अधिक और ओवरसाइज वाहनों पर 5 से 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। उसे भी रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें - वर्दी की आड़ में अपराध: प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगा रहा सिपाही, सॉल्वर बनकर देता था परीक्षा