फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों के लिए अच्छी खबर, हाईवे के सभी पेट्रोल पंपों पर मिलेगी ये सुविधा

Sun, 28 Jan 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
टॉयलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के टॉयलेट बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो माह में हाईवे के सभी पंपों पर ये व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अभी तक ग्राहकों के लिए पीने के पानी और टॉयलेट जैसी सुविधाएं नहीं हैं। कुछेक पंपों पर वाहन चालकों के लिए सुविधाएं हैं तो उनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। 

इसे देखते हुए केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्रालय ने पेट्रोलियम कंपनियों को सभी पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के टॉयलेट बनवाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो माह में एनएच-2 पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट बनाए जाने हैं। एनएचएआई के अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वे पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट और वाशरूम की सुविधा का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को देंगे। इसे देखते हुए सभी पंप स्वामियों को निर्देशित किया गया है। 

एनएच-2 के किनारों पर चौड़ीकरण के कार्यों के दौरान बड़ी संख्या में हरियाली की सफाई की गई है। पेड़ों को काटा गया है। इनके स्थान पर पौधे रोपने के लिए भी एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया है। अभी तक एनएच-2 के किनारों पर चौड़ीकरण के कार्यों के कारण पौधे नहीं लगाए जा सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें