मैनपुरी। शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार के निर्देश पर आज से जिले के स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को कार्यक्रमों का आयोजन कर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि 12 मार्च को स्वतंत्रता संग्राम की 75वीं वर्ष गांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 12 मार्च से विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में संगोष्ठी/सेमिनार और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद प्रधानाचार्यों को कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम के फोटो भी उपलब्ध कराने को कहा है।