आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में भूखंड खरीदने के लिए आवेदन करने वालों के पास सोमवार को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका है। ऑनलाइन पंजीकरण में 424 आवेदनों में त्रुटियां सामने आई हैं। ठीक नहीं होने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कहा कि अंतिम तिथि 24 अगस्त के बाद किसी भी त्रुटि का संशोधन संभव नहीं होगा। आवेदक जनहित पोर्टल janhit.upda.in के माध्यम से या एडीए कार्यालय के संपत्ति अनुभाग में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुधार करा सकते हैं। इसके बाद गंगापुरम टाउनशिप के लिए 1 सितंबर और नर्मदापुरम टाउनशिप के लिए 2 सितंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में लॉटरी निकाली जाएगी।