फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अब ऐसे भी चलाए जा सकेंगे स्कूल, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mon, 11 Oct 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि कम छात्र संख्या वाले स्कूल एक पाली में चलाए जा सकते हैं। वहीं अधिक छात्र संख्या वाले माध्यमिक विद्यालय को दो पाली में ही संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को एक पाली में और अधिक संख्या वाले विद्यालयों को दो पाली में संचालित किया जा सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यालयों में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। 

विज्ञापन

अभी तक दो पालियों में चल रहे थे स्कूल
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को दो पाली में सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक खोले जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। अब कोरोना संक्रमण दर नियंत्रित होने से छात्रहित में शासन स्तर से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को स्थानीय परिस्थितियों, विद्यालय भवन, शिक्षण कक्षों के आकार और उपलब्ध संसाधनों का आंकलन करते हुए विद्यालयवार योजना बनाकर पठन-पाठन के लिए खोला जाना है। 
एक ही पाल में हो सकेंगे संचालित
जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है और विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सकता है, उसे एक पाली में सुबह 09:00 से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाना है। जिसमें संख्या अधिक है, उनमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना संभव नहीं है, इसमें यथावत दो पाली में कक्षाओं का संचालन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: आगरा के आंगन में सुहाने लगी ‘नन्ही चिरैया’ की चहचहाहट, बेटियों की जन्म दर बढ़ी

फिरोजाबाद में जान ले रहा बुखार: 48 घंटे में दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों ने तोड़ा दम, गांव में भय का माहौल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें