फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मुड़िया मेले की सुरक्षा व्यवस्था, हर शख्स की होगी निगाहबानी

Fri, 20 Jul 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला की सुरक्षा व्यवस्था 2400 पुलिसकर्मी संभालेंगे। 45 सीसीटीवी से पूरे परिक्रमा मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी, जबकि घुड़सवार पुलिस भी परिक्रमा मार्ग में हर गतिविधि पर निगाहबानी करती दिखेगी। वॉच टावरों पर पुलिसकर्मी हर स्थिति से निपटने का मुस्तैद दिखेंगे। 
विज्ञापन


गोवर्धन का मुड़िया मेला 22 से 29 जुलाई तक चलेगा। इस मेले में आनी वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने खाका खींच लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखेंगे, वहीं प्रत्येक परिक्रमार्थी पर पूरी निगाहबानी रहेगी। इसके लिए पूरे परिक्रमा मार्ग पर 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

थाना गोवर्धन में बनाए गए कंट्रोल रुम से हर मेला परिसर की हर गतिविधि पर नजरें रखी जाएंगी। यह फोर्स 21 जुलाई को मथुरा आ जाएगा। ब्रीफिंग के बाद इन सभी को ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए छह सुपर जोन

एसएसपी बबूल कुमार ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले को छह सुपर जोन, 21 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन की कमान एएसपी, जोन की क्षेत्राधिकारियों और सेक्टरों की कमान इंस्पेक्टरों के हाथों में होगी। यह सभी बखूबी मुड़िया पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे। 

यह रहेगा फोर्स

मेले में 6 एएसपी, 20 क्षेत्राधिकारी, 12 थानाध्यक्ष, 40 निरीक्षक, 260 एसआई, 200 एचसीपी/एचसी, 850 आरक्षी, 120 महिला आरक्षी, 4 यातायात एसआई, 25 यातायात एचसी, 50 यातायात आरक्षी, पीएसी-दो कंपनी, फ्लड पीएसी-दो प्लाटून, फायर टैंडर, 465 होमगार्ड, 10 क्रेन, 40 कोबरा मोबाइल, बीडीएस टीम, 6 घुड़सवार, 3 क्यूआरटी, स्वाट टीम तैनात होगी।
 
यह भी हैं व्यवस्थाएं 

मुड़िया मेला के लिए 42 पार्किंग, 92 बैरियर, 25 वॉच टॉवर, 25 चौकी, 5 हेल्थ मोबाइल, 6 खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद किए जाएंगे। परिक्रमार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें