फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा को ही भूल गई यूपी सरकार, छह माह बाद भी अमल नहीं

Fri, 20 Jul 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा को ही यूपी सरकार भूल गई है। छह माह पहले यूपी वेटरनरी विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो नए कॉलेजों की शुरूआत इसी सत्र से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन शासन ने इस पर अमल ही नहीं किया। 
विज्ञापन

            
फरवरी माह में मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कॉलेज ऑफ फिसरीज और कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस इसी सत्र से शुरू होंगे। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक और पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे। 

पूर्व की सपा सरकार में बना भवन

दरअसल, इन कॉलेजों के भवन पूर्व की सपा सरकार विश्वविद्यालय कैंपस में बनवा चुकी है। अब तो इनके संचालन के लिए पद और बजट जारी करना है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर फरवरी माह में मुख्यमंत्री कार्यालय और पशुधन विभाग ने सक्रियता दिखाई। 
विज्ञापन


कॉलेजों के प्रस्ताव मांगे गए, लेकिन चंद दिनों की सक्रियता के बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में पड़ गया। अब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन सरकार मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं कर सकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

डिप्लोमा छात्रों को भी दिया था भरोसा

इसी समारोह में पशुधन मंत्री प्रोफेसर बघेल ने यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा छात्रों को भी प्रदेश के नियुक्ति एक्ट में संशोधन का भरोसा दिया था, लेकिन ये भरोसा भी टूटता नजर आ रहा है। यही कारण है कि अब छात्र डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन को तैयार नहीं हैं।          
  
यूपी वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शासन ने दोनों कॉलेजों का प्रस्ताव मांगा था, जो कई माह पहले भेजा जा चुका है। अब अनुमति सरकार को देनी है। कॉलेजों के भवन कई वर्षों से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें