फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधाष्टमी को लेकर बरसाना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को संयम के साथ अपनी ड्यूटी करनी है। मंदिर परिसर में टुकड़ियों में श्रद्धालुओं को जाने दें। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ शालीनता पेश आए। 
विज्ञापन
मथुरा के डीएम और एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना कस्बे में राधाष्टमी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 14 सितंबर को राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। 

विज्ञापन


रविवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ शालीनता से पेश आए। इससे श्रद्धालु अपने मन में मथुरा पुलिस की अच्छी छवि लेकर जाएं। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 3 जोन व 7 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें 4 एसपी, 8 सीओ, 22 एसएचओ, 120 एसआई, 20 महिला एसआई, 700 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी, बम निरोधक दस्ता सहित सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी दूर ही रोक दिए जाएंगे वाहन 
उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों को मेला क्षेत्र से पांच किमी दूर पार्किंग पर रोक दिया जाएगा। सोमवार सुबह से व्यापक यातायात योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चेन स्नैचिंग, जेबकतरे और गुंडागर्दी की घटनाओं को रोकने के लिए पर सादा वर्दी में पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। 

डीएम नवनीत चहल ने कहा कि मेला को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए सफल बनाना है। उम्मीद है कि इस बार भीड़ पहले से ज्यादा होगी, इसलिए सभी को एकजुट होकर हर परिस्थिति से निपटना है। भीड़ के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखना है। 

लाडली मंदिर के पुजारी सौरभ गोस्वामी ने कहा कि नंदगांव के निवासी 14 सितंबर को बरसाना के लाडली मंदिर में अभिषेकम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। पुजारी ने कहा कि जब वे नंदगांव वापस जाएंगे तो उन्हें मिठाई विशेष रूप से लड्डू दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें