फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्रि पर चामुंडा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

विज्ञापन
फोटो13कासगंज में  चामुंडा मंदिर का निरीक्षण करते सदर एसडीएम । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर के देवी मंदिरों में कल से नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। विशेषकर चामुंडा मंदिर में अधिक भीड़ की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सदर संजीव कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने पुलिस बल के साथ चामुंडा मंदिर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंदिर के बाहर नौ दिनों के लिए अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया है। मंदिर परिसर और मेला ग्राउंड में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य अप्रिय घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पार्किंग, जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही चामुंडा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें