फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यूपी महिला सीनियर क्रिकेट टीम में ताजनगरी की तीन बेटियों का चयन, कर्नाटक से है पहला मैच

Tue, 19 Oct 2021 09:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा की तनु काला, क्षमा सिंह व राशि कनौजिया का चयन उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनके चयन से शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
आगरा की महिला क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की महिला क्रिकेटर क्षमा सिंह, राशि कन्नौजिया और तनु काला का चयन उत्तर प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टीम की घोषणा की गई। इससे पहले भी तीनों क्रिकेटर यूपी टीम का कई वर्गों में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की पहली भिड़ंत 31 अक्तूबर को कर्नाटक के विरुद्ध नागपुर में होगी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीनों महिला क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन करतीं आई हैं। तीनों महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला और मनोज कुशवाहा से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। तीनों खिलाड़ियों के टीम में चयन पर फिरोज खान, तपेश शर्मा, सुमित शर्मा, अंपायर सुधीर चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा, केके शर्मा, रमन दीक्षित, अतुल सिरोही आदि ने हर्ष प्रकट किया है। 

आलराउंडर हैं क्षमा सिंह
क्रिकेटर क्षमा सिंह मध्यम क्रम की बल्लेबाजी करने के साथ ही मध्यम गति की गेंदबाज हैं। क्षमा पूर्व में भारतीय ए टीम की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। वर्तमान में आगरा रेलवे के डीआरएम ऑफिस में एसएनटी विभाग में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशि और तनु काला हैं स्पिनर
क्रिकेटर राशि कन्नौजिया ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। राशि भी पूर्व में भारतीय महिला ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में भी उन्होंने इसी वर्ष कैंप किया था। 

क्रिकेटर तनु काला ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म और मध्यम क्रम की बल्लेबाज हैं। राज्यस्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप में तनु का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वर्तमान में आगरा डीआरएम ऑफिस में ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें