फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंदिर से नकदी और मुकुट चोरी...पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी, चांदी के छत्र गलाने वाला सुनार भी दबोचा

Mon, 05 Jan 2026 02:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चांदी के छत्र के साथ दानपात्र में से नकदी भी ले गए। मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लाॅयर्स काॅलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में 31 दिसंबर की रात चोरी करने के तीन आरोपियों को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3.450 किलोग्राम चांदी, 70 हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंदिर में चोरों ने पीछे के रास्ते से प्रवेश कर शिवलिंग का छत्र, मुकुट और दानपेटी में रखे रुपये चोरी किए थे। अगले दिन सुबह पार्क में दानपेटी खुली पड़ी मिली थी। सूचना पर ट्रस्ट के पदाधिकारियाें ने पुलिस बुलाई। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से चोरी का जल्द खुलासा करने के लिए कहा था।

एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखे थे। तीन आरोपियों केके नगर निवासी हैदर, मोती कटरा निवासी राजू उर्फ राजकुमार वर्मा और इंद्रा नगर नगला बूढ़ी निवासी अमन को गिरफ्तार किया गया है। अमन ने पहले मंदिर में रेकी की थी। उसे पता था कि पीछे का शटर खराब है और दरवाजे के बगल में लोहे की जाली आसानी से काटी जा सकती है।
विज्ञापन


सुनार का काम करता था एक आरोपी
वारदात की रात तीनों मंदिर के पास पहुंचे। हैदर को राजू और अमन ने पीछे की दीवार पर चढ़ाकर मंदिर के अंदर भेज दिया। राजू और अमन बाहर से निगरानी करते रहे। चोरी के बाद आरोपी कौशलपुर की तरफ भाग गए। राजू सुनार का काम करता था। चोरी करने के बाद राजू ने उसी दिन शाम को छत्र को गलवाकर चांदी की पांच ईंटें बना ली थीं। 400 ग्राम वजन की ईंट को तीनों ने 70,000 रुपये में में बेचकर रुपये बांट लिए। हैदर ने ही मंदिर में घुसकर चोरी की थी, इसलिए शेष 4 ईट में से 2 ईंट हैदर को दे दी गई। एक-एक ईंट राजू व अमन ने अपने पास रख ली। आरोपियों में हैदर पर 14, अमन पर 4 और राजू पर चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें