फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया में आग लगने से तीन दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। कस्बा स्थित गड्ढा मार्केट में मंगलवार की रात करीब 12 बजे तीन दुकानों में आग लग गई। इससे तीनों दुकानों का सारा सामान जल गया। लपटें देख जुटे आसपास के लोगों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गड्ढा मार्केट स्थित नीरज इलेक्ट्रॉनिक्स, पायल मोबाइल प्वाइंट और गिर्राज की सिलाई की दुकान में आग लगी थी। रात करीब 12 बजे लपटें उठती देख आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी पहुंचे।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार नीरज और गिर्राज के मुताबिक आग से उनकी दुकान का सारा सामान जल गया है। आग कैसे लगी? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें