हादसे के बाद सड़क पर पड़ी मृतक की साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में मंगलवार की सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किसान सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन वाहनों से हादसे हुए, उनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
नादिया की मढ़ैया निवासी तुलाराम राजपूत (45) बाइक से सिरसागंज से तंबाकू लेकर लौट रहे थे। उखाड़ मोड़ के पास सड़क पार करते वक्त इटावा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक कंटेनर में फंस गई।
कंटेनर में फंसा तुलाराम बाइक सहित काफी दूर तक घसीटता रहा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तुलाराम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया