फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बालिका से दुष्कर्म का आरोपी, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Tue, 24 Dec 2019 04:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी का शव मंगलवार को गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिवार में भी कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस युवक ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को 21 दिसंबर को अंजाम दिया था। बालिका की पिता की तहरीर पर थाना सिरसागंज के नगलाबाले निवासी राकेश कुमार राजपूत उर्फ तारा सिंह (28) पुत्र प्रताप सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता प्रताप सिंह के अनुसार 21 दिसंबर की घटना के बाद से वह गायब था। उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नीम के पेड़ पर राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने उन्हें शव पेड पर लटका होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीम के पेड़ से नीचे उतारने के बाद उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के पिता प्रताप सिंह का कहना है कि उसके तीन बेटों में राकेश सबसे बड़ा है।

मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसकी शादी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि बालिका के परिजनों की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे हैं हो सकता उसने ऐसा किया हो। लेकिन घटना के बाद घर ही नहीं आया इसके कारण कोई भी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पैनल से कराया पोस्टमार्टम 
दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध परस्थिति में फांसी लगाने से मौत के कारण थाना पुलिस ने डाक्टर ने पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया है। पैनल में डा. शैलेष कुमार एवं डा. राहुल जैन शामिल थे। राकेश कुमार उर्फ तारा सिंह की मौत फांसी लगाने से हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें