फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़ा जलाने के विरोध पर तीन को पीटा

Fri, 06 Mar 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया जलेसर मार्ग पर कूड़ा जलाने का विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गौरव बघेल ने बताया कि उनकी चाट की दुकान के सामने सोमवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसियों ने कूड़े में आग लगा दी। धुआं उठने पर उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि पड़ोसी बबलू, करन, सुल्तान, बहादुर और भीकम सिंह ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंची पत्नी प्रियंका और मां की भी पिटाई की। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें