फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर यमुना में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बल्केश्वर घाट पर बुधवार को मित्रों संग नहाने गया नीरज (18) डूब गया। मित्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे परिजन ने गोताखोरों की मदद से तलाश की।
विज्ञापन
यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर घाट पर बुधवार को मित्रों संग नहाने गया नीरज (18) डूब गया। मित्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे परिजन ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। शव बृहस्पतिवार को 24 घंटे बाद मिल सका।
विज्ञापन


लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी मुकेश कश्यप का बेटा नीरज उर्फ वंशी होली पर बुधवार दोपहर 12 बजे अपने तीन मित्रों के साथ चिरंजीलाल बगीची के सामने यमुना में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। मित्र मनीष, सौरभ और रवि ने बचाने का बहुत प्रयास किया। मगर पानी गहरा होने से नहीं बचा सके। तीनों ने मोहल्ले में आकर शोर मचाया।

सूचना पर पुलिस ने गोताखोर बुलाए। बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे चीनी का रोजा के पास नीरज का शव मिला। पिता चाट का ठेला लगाते हैं। वह तीन भाइयों में मंझला था। त्योहार पर हादसे से पूरा परिवार गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें