फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे का हमला: खेत में काम कर रहे किसानों को बनाया निशाना, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Mon, 20 Mar 2023 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लकड़बग्घे के हमले से किसानों में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुन जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर आए, तब तक लकड़बग्घा नदी के दूसरी ओर भाग निकला।  
विज्ञापन
लकड़बग्घे का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिलावली में रविवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर लकड़बग्घे में हमला कर दिया। इससे एक ही परिवार के तीन घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर तब तक लकड़बग्घा नदी की ओर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।

यहां का है मामला 

ग्राम से सीलावली निवासी पप्पू सिंह, उनकी चाची भूदेवी पत्नी चंपा राम, पुत्री संगीता आदि के साथ रविवार को गेहूं के खेत में काम कर रहे थे। तबी पीछे से आए लकड़बग्घे ने भूदेवी पर हमला कर दिया। उनकी कमर तथा सिर में काटने के बाद लकड़बग्घे ने संगीता पर हमला किया। इससे वह भी घायल हो गईं। चीखें सुनकर पप्पू डंडा लेकर लकड़बग्घे की ओर दौड़े तो लकड़बग्घे ने पप्पू के हाथ में काट लिया। इस बीच चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लोगों को देखकर लकड़बग्घा यमुना नदी की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
विज्ञापन

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराए गए भर्ती

वहीं ग्रामीमों ने घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बता दें कि पिछले माह क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में एक महिला और उसके नाती पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया था। वहीं पास के गांव पारोली सिकरवार में एक महिला को भी लकड़बग्घे ने घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वन विभाग ने लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पर, अब तक वह पकड़ा नहीं जा सका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें