फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से ये कैसा सलूक: आगरा में चार कुत्तों को तेजाब डालकर जलाया, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2024 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बेजुबानों के साथ जो सलूक किया गया, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेजुबानों पर बर्बरता की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे सुनकर रूह कांप उठेगी। गल्ली में घूमने वाले कुत्तों पर किसी ने तेजाब डालकर जला दिया। इसमें से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में केस्पर्स होम की ओर से थाना नाई की मंडी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

ये मामला थाना नाई की मंडी क्षेत्र का है। यहां चार कुत्तों पर किसी ने तेजाब डाल दिया। तेजाब से ये कुत्ते बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी खबर जब केस्पर्स होम को लगी, तो संस्थान की टीम मौके पर पहुंच गई।  टीम द्वारा तीनों कुत्तों को उपचार के लिए जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में थाना नाई की मंडी में तहीरर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें