फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा के कार सवार तीन लोगों की मौत के बाद मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। मथुरा-बरेली हाईवे पर बदायूं जनपद के उझानी थाना इलाके में मंगलवार की रात्रि को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें सिढ़पुरा के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार में घटना की सूचना के बाद कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार की रात्रि करीब सवा दस बजे विष्णु सोलंकी (28), सुमित (23) सहसवान क्षेत्र में जा रहे थे। कार चालक गंगा सिंह कश्यप (23) चला रहे थे। कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकरा गई। कार में सवार तीनों की मौत हो गई। बताया गया कि विष्णु अपनी ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। बुधवार को तीनों ही शव पोस्टमार्टम के बाद सिढ़पुरा पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मृतकों के परिजनों के समक्ष शोक जताया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें