फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के तीन श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

Tue, 12 Oct 2021 06:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / धौलपुर

सार

हादसा धौलपुर-बाड़ी स्टेट हाईवे पर हुआ। आगरा जिले के रुनकता निवासी श्रद्धालु ईका गाड़ी में सवार होकर कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे। खनपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी लोडिंग जीप से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले के धौलपुर-बाड़ी स्टेट हाईवे पर मंगलवार तड़के लोडिंग जीप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में कार तथा पिकअप में सवार करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये सभी करौली के लोकतीर्थ कैलादेवी दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया है। 

आगरा जिले के सिकंदरा थाना इलाके के रुनकता निवासी खेमसिंह का परिवार करौली के प्रसिद्ध लोकतीर्थ कैलादेवी मां के दर्शन करके मंगलवार तड़के घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में खनपुरा गांव के पास में उनकी ईको कार सामने से आ रही एक लोडिंग पिकअप जीप से भिड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में खेमसिंह की 22 वर्षीया पुत्री जमुना,  25 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ रंजीत पुत्र विद्याराम निवासी नगला अछनेरा जिला आगरा और क्लीनर का काम करने वाला एक युवक सचिन शामिल है।
 
ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल हुए लोगों में प्रभु (25), कुनाल (02), हंसिका (01), पूजा (23), गुड्डी (50), भगवान सिंह (25), सीमा (20), बेबी (35), कान्हा (01), रिषभ (06), कुलदीप (26) एवं जमुनादास (17) तथा लोडिंग जीप का चालक योगेश (28) शामिल है। 

हादसे में घायल सभी आगरा जिले के रुनकता निवासी हैं। एक ही परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार हैं। वहीं, लोडिंग जीप का चालक योगेश तोर का पुरा धौलपुर का निवासी है। 

धौलपुर के सदर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि लोडिंग जीप धौलपुर से केले लाद कर बाडी जा रही थी। जबकि आगरा निवासी परिवार पुत्र का मुंडन कराकर कैलादेवी से वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में कार के चालक को झपकी लगने से हादसा होने की बात सामने आई है। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें