फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में सराफा से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

Mon, 23 Mar 2026 11:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सराफा से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी में सराफ से 8 लाख रुपये के जेवरात की लूट में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ में दबोचा है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


बिचपुरी से रुनकता वाले मार्ग पर गांव सदरवन के पास 17 मार्च को लूट हुई थी। गांव अटूस निवासी नीरेश बिचपुरी में अपनी दुकान बंद कर रिश्तेदार युवक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछा करते हुए आए तीन बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश जाते नजर आए।

इसमें से एक का चेहरा साफ था। उसकी फोटो को यक्ष एप में डाला गया। उसके खिलाफ कुछ प्राथमिकी दर्ज थीं। इस पर पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। वह भागा हुआ है। पुलिस ने उसके कई सहयोगियों को शक के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को लूट में सुराग मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने तीन आरोपी रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर, प्रिंस को पथौली नहर के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी रोहित गोस्वामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें