फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल में मस्ती पड़ी भारी: नहाते समय डूबे तीन बच्चे, बाहर खड़े 'मसीहा' ने दो को बचाया, एक की मौत

Fri, 04 Aug 2023 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

चंबल में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। उसी दौरान वहां मौजूद चरवाहा मसीहा बन गया। उसने दो किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन तीसरे को नहीं बचा सका। 
 
विज्ञापन
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव उटसाना के चंबल नदी घाट पर तीन बच्चे नदी में नहाते समय पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद चरवाहे ने नदी में कूदकर दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया। उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने परिजनों की मदद से बरामद कर लिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन


 

यहां की है घटना 

जानकारी के अनुसार दिव्यांशु पुत्र प्रदीप उम्र करीब 10 वर्ष निवासी गांव उटसाना थाना पिनाहट शुक्रवार को दोपहर गांव के ही अपने दोस्त राज पुत्र मुकेश (8) एवं सुमित पुत्र सुरेंद्र (9) के साथ चंबल के बीहड में पशु चराने गया था। तभी चंबल नदी घाट पर तीनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद चरवाहे ने तत्काल चंबल नदी में छलांग लगाकर रेस्क्यू कर राज और सुमित को समय रहते बचा लिया। वहीं दिव्यांशु नदी के गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जैथरा थाने में एफआईआर दर्ज
 
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी सूचना

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी देर बाद चंबल नदी के गहरे पानी से दिव्यांशु के शव को मृत अवस्था में बरामद कर लिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें