राजधानियों से जुड़ जाएगा आगरा
इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलूरू, भोपाल और अहमदाबाद के लिए, स्पाइस जेट ने आगरा-दिल्ली और लखनऊ और एयर इंडिया ने वाराणसी के लिए आगरा से उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समय मांगा है।
यह भी पढ़ें- ताजमहल खुलने के साथ 21 सितंबर से छूट और बढ़ेगी, ये पाबंदियां होंगी खत्म, शहर में लौटगी रौनक
खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि 25 अक्तूबर से विमानन कंपनियों ने प्रस्तावित उड़ानें शुरू करने के लिए टाइम स्लॉट मांगा है। हमने उनके शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। जल्द ही विस्तृत जानकारियां विमानन कंपनियां उपलब्ध कराएंगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।