16एमएनपी-17-बरनाहल के एक घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव बरहिया निवासी एक व्यवसायी के घर से चोरों ने करीब छह लाख रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के गांव बरहिया निवासी रामवीर सिंह गोलियापुर रोड पर मकान बनाकर रह रहे हैं। घर में ही वह पैक्ड दूध का व्यवसाय करते हैं। होली पर सभी परिजन गांव में गए हुए थे। शनिवार की रात चोरों ने खाली पड़े मकान के ताले तोड़े। अलमारी व बक्सा तोड़ कर करीब 120 ग्राम सोने के जेवर, करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। रविवार को जब रामवीर घरवालों के साथ घर वापस लौटे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। सोमवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी के अनुसार चोर करीब छह लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने से महज 200 कदम की दूरी पर है घटनास्थल
गोलियापुर रोड पर स्थहित जिस मकान से चोरी हुई है। वहां से थाने की दूरी महज 200 मीटर रही होगी। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं।
शिकायती पत्र मिला
चोरी के संबंध में शिकायती पत्र मिला है। पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ऋषि कुमार, थानाध्यक्ष