फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेस में रह रहे अपनों की सता रही चिंता

विज्ञापन
16एमएनपी-39-अमेरिका में नौकरी करने वाले अवध नगर निवासी गौरव दीक्षित का परिवार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस फैलने के बाद परदेस में बसे अपनों की चिंता भी लोगों को सता रही है। फोन पर सुबह-शाम वे अजीजों की खैरियत पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अवध नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता क्रांति कुमार दीक्षित के बेटे गौरव दीक्षित अमेरिका के शहर मेसाच्युसेट्स में पत्नी गरिमा और बेटे आदि व नील के साथ रहते हैं। कोरोना वायरस से मैनपुरी में रह रहे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पिता के साथ ही मां विमला दीक्षित दिन में कई बार फोन करके उनकी खैर खबर लेती रहती हैं। भाई प्रखर दीक्षित और प्रशांत दीक्षित भी उन्हें लेकर चिंतित हैं। परिजनों से फोन पर हुई बात में गौरव दीक्षित ने बताया कि अमेरिका में कोरोना को लेकर अलर्ट है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सभी लोग मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। वे मैनपुरी में रह रहे अपने परिजनों से भी ध्यान रखने की बात कह रहे हैं।
किशनी निवासी एक परिवार भी अपनों की सलामती को लेकर परेशान है। किशनी निवासी विश्वपाल सिंह चौहान दुबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते आठ माह से वे घर नहीं आए हैं। कोरोना फैलने के बाद परिवार उनके लिए चिंतित है तो वे परिवार के लिए। फोन पर उन्होंने बताया कि दुबई में सभी को मास्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कई भीड़-भाड़ वाले इलाकों को बंद कर दिया है। घर में पत्नी रीता चौहान और बेटियां निधि व नेहा भी पिता को लेकर परेशान हैं। वे बस उन्हें ध्यान रखने के लिए कह रही हैं।
विज्ञापन

खबर देखकर बढ़ जाती हैं धड़कन
विदेशों में रहने वाले लोगों के परिजनों की आंखें इन दिनों खबरों पर गढ़ी हुई हैं। जब भी वे विदेशों में कोरोना फैलने से संबंधित कोई खबर देखते हैं तो अपनों को फोन करते हैं। कुछ यही हाल विदेशों में रहने वाले अपनों का भी है। वे भी भारत की खबरों को देखकर अपनों से लगातार फोन पर संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें