फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरों ने किराना व्यापारी के बंद घर को बनाया निशाना, 50 तोला सोना सहित नकदी की चोरी

Thu, 30 Jun 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

किरावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बुधवार की रात किराना व्यापारी के बंद घर से सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित के घर पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा किरावली के स्टेशन रोड स्थित किराना व्यापारी के घर बुधवार की रात चोरी हो गई। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घर से करीब 50 तोले सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


किराना व्यापारी प्रदीप जैन के कस्बे में दो मकान है। एक मकान मुख्य बाजार में, दूसरा स्टेशन रोड पर है। पीड़ित ने बताया कि गमी होने के कारण वह मुख्य बाजार स्थित अपने दूसरे घर में परिवार समेत गए थे। वहीं रात में सोए थे। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे उनकी पत्नी कृष्णा जब इस मकान पर आईं, तो गेट खुला मिला। कमरे में सामान बिखरा था। घर से जेवर, नकदी आदि गायब थी। जानकारी होते ही दुकान से प्रदीप जैन भी पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना पर सीओ अछनेरा राजीव सिरोही और पुलिस पहुंची। व्यापारी प्रदीप जैन ने घटना की तहरीर अछनेरा थाने में दी। जिसके मुताबिक घर से 50 तोले सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये चोरी किया गया है। इंस्पेक्टर अछनेरा अनुराग शर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। वहीं विधायक ने भी पीड़ित के यहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष अछनेरा को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें