फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से होती रही निगरानी, चोरों ने कर दी कारस्तानी; कैमरे में कैद पूरी वारदात

Wed, 04 Sep 2024 10:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से निगरानी होती रही। इसके बाद भी चोर जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़कर चार लोकल प्रोसेसिंग यूनिट (एलपीयू) चोरी कर ले गए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहरभर के चौराहों पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद स्मार्ट कैमरों में चोर ने सेंध लगा ली। भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर लगीं कैमरों के दो जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़कर चार लोकल प्रोसेसिंग यूनिट (एलपीयू) को चोरी कर लिया गया। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक सिनर्जी टेलिमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रफुल्ल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर आईटीएमएस के जंक्शन बॉक्स लगे हुए हैं। इनमें कैमरों के संचालन के लिए एलपीयू लगाई थीं। एक सितंबर की रात को 11:32 बजे एक युवक आया। उसने पहले भगवान टाकीज पर लगे जंक्शन बॉक्स का ताला तोड़ दिया। उसमें से दो एलपीयू चोरी कर लीं। उन्हें एक बोरे में रख लिया।

Trending Videos

20 मिनट में वारदात कर दीवानी चौराहे पर वही चोर आता है और दो एलपीयू चोरी कर लेता है। सोमवार सुबह 8 बजे कंट्रोल रूम में इंजीनियर के आने पर चोरी का पता चला। भगवान टाकीज पर जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां से चंद कदम की दूरी पर ही थाना न्यू आगरा है। एक यूनिट की कीमत तकरीबन सवा लाख रुपये है। कैमरों के संचालन के लिए नई यूनिट को लगा दिया गया है।
 

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

फरवरी में रकाबगंज क्षेत्र में वारदात हुई थीं। श्मशान घाट तिराहा, विक्टोरिया पार्क, तारघर मैदान, माल रोड पर इसी तरह से कई एलपीयू को चोरी किया गया था। तब थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। चोर भी पकड़े गए।
 
विज्ञापन

निगरानी पर उठ रहे सवाल

स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहरभर के चौराहों पर निगरानी की जाती है। मगर, निगम के ही कैमरों के उपकरण की चोरी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार वारदात थाना न्यू आगरा के पास हुई हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया। मगर, न कंट्रोल रूम पर पता चला, न ही थाना पुलिस को भनक लग सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें