फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तीन लाख की चोरी: ताजमहल देखने गया था एआरटीओ का परिवार, चोरों ने घर में किया हाथ साफ

Tue, 19 Oct 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात का अंजाम दिया। चोरों ने एआरटीओ के घर को निशाना बनाया और यहां से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख की चोरी कर ले गए। घटना उस वक्त हुई, जब परिवार ताजमहल घूमने गया हुआ था। 
विज्ञापन
घटना के बारे में पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित फ्रैंडस कॉलोनी में चोरों ने एआरटीओ के घर से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख की चोरी कर ली। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एआरटीओ विजय प्रताप सिंह एटा में तैनात हैं। उनकी वृद्ध मां मालती देवी घर पर रहती हैं। मंगलवार को बहन और बहनोई घर आए थे। सुबह 9:30 बजे उनकी मां, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल देखने गई थीं। दोपहर 12:30 बजे लौटकर आईं तो अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि मुख्य गेट पर ताला लगा था। 

चोर दीवार फांदकर घर के अंदर आए थे। चोर अलमारी का लॉकर खोलकर 50 हजार रुपये और तकरीबन 2.5 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। कमरे के फर्श पर खून भी मिला। इससे आशंका है कि ताला तोड़ने के दौरान चोर घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें