मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही श्री रात्रि रामलीला का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में अनिल अग्रवाल के आवास पर श्रीराम यज्ञ का आयोजन हुआ।
आचार्य पंडित शील नामाचार्य के सानिध्य में संपन्न राम यज्ञ में कमेटी के सदस्यों सहित नगरवासियों ने आहुतियां देकर देश और समाज में व्याप्त कुरीतियों, विभिन्न बीमारियों के शीघ्र समाप्त करने की रामजी से कामना की। यज्ञ में जजमान के रूप में अनिल अग्रवाल व शोभा अग्रवाल ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान के स्वरूपों ने सूक्ष्म रूप में विभिन्न लीलाओं का मंचन भी किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस दौरान मिथलेश अग्रवाल, वीर सिंह भदौरिया, रमेश चंद्र सराफ, सुरेश चंद्र, अनिल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सीताराम तापडिय़ा, ज्ञान स्वरूप अग्रवाल, दीपक अग्निहोत्री, मेहरबान सिंह यादव, अशोक गोयल, सुनील अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अरुण गुप्ता, आलोक अग्रवाल, नकुल सक्सेना, आदित्य जैन, प्रशांत मिश्रा, नरेंद्र राठौर, कुलदीप सिंह, नवीन सराफ, प्रवीन पालीवाल आदि उपस्थित रहे।