फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सरसों चुराने आए थे चोर, किसानों की ललकार सुन बंदूक और बाइकों को छोड़कर भागे 

Wed, 16 Mar 2022 06:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राजस्थान के सीमावर्ती गांव डिठवार में सरसों की चोरी करने आए चोरों को उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ गई। चोरों की आहट से जागे किसानों ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख चोर अपनी बंदूक और बाइकों को गांव में ही छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव डिठवार में सरसों की चोरी करते हुए चोरों की आहट होने पर ग्रामीणों ने चोरों को ललकारना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख चोरों के पसीने छूट गए। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर राजस्थान सीमा की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से चोरों की बंदूक, छुरा और बाइकों को बरामद किया है। पुलिस बाइकों के नंबर के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।

विज्ञापन


ये मामला थाना फतेहपुरसीकरी के गांव डीठवार का है। बताया गया है कि गांव में रात के समय चोर घुस आए। चोरों की संख्या करीब आधा दर्जन थी। वे बनवारी लाल पाराशर के खेत में सरसों की चोरी कर रहे थे। उसी समय एक ग्रामीण ने चोरों की चहलकदमी की आवाज सुन ली। उसने चोरों के आने की खबर चुपके से गांव के अन्य लोगों को दे दी।

चोरों के आने की सूचना मिलते ही गांव के किसान एकजुट होना शुरू हो गए। किसानों ने चोरों को घेरते हुए ललकारना शुरू कर दिया। चोरों ने जैसे ही गांव वालों से खुद के घिरता देखा तो उनके पैर उखड़ गए। खुद की जान बचाते हुए चोरों ने उटांगन नदी के सहारे राजस्थान की ओर दौड़ लगा दी। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से डेढ़ मन सरसों, एक बंदूक, दो छुरा, दो बाइकें बरामद की हैं, जिन्हें चोर यहां छोड़ गए थे। बरामद हुई एक बाइक का नंबर धौलपुर का है वहीं दूसरी करोली जिले के नंबर की है। पुलिस बाइकों के नंबर के आधार पर  चोरों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। इस मामले में ग्रामीण बनवारी लाल पाराशर, ठाकुर दीवान सिंह, मेवाराम पुजारी, लोकेंद्र कुशवाहा, बहादुर सिंह, कमल सिंह, ठाकुर दीपू सिंह,  डंबर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस में तहरीर दी है। थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि पुलिस ने बन्दूक व  बाइक बरामद की हैं, चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें