फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार घरों के तोड़े ताले: जेवरात-नकदी ले उड़े चोर, गहरी नींद में सोते रहे घरवाले; जागने पर उड़ गए होश

Thu, 23 Jul 2026 07:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के कासगंज जिले में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया। चोर जेवरात और नकदी ले गए। सुबह जागने पर लोगों को वारदात की जानकारी हुई। माैके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कासगंज में चार घरों में की चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इखौना में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक साथ चार घरों को अपना निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीणों को चोरी का पता चला, तो पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर ढोलना पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव इखौना निवासी महेंद्र पुत्र सुल्तान घर पर ही परचून की दुकान चलाते हैं। बीती रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन जागे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। महेंद्र का आरोप है कि चोर दुकान से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर चुरा ले गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

उनके मकान के पास में ही तीन सगे भाइयों सर्वेश, मनवीर और अमर सिंह पुत्रगण फौजदार के अलग-अलग मकान हैं। तीनों भाई अपने परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करते हैं। चोरों ने उनके तीनों बंद मकानों के भी ताले चटका दिए। उनकी मां फूलश्री घर से दूर घेर में सो रही थीं।
सुबह जब वह घर पहुंचीं, तब चोरी का पता चला। फूलश्री के अनुसार, सर्वेश के घर से जेवर चोरी हुए हैं, जबकि मनवीर और अमर सिंह के घर से कितना सामान गया है, इसका आकलन परिजन के आने के बाद होगा। सूचना मिलते ही तीनों भाई पंजाब से गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य, ग्रामीणों में दहशत
एक ही रात में चार घरों में हुई दुस्साहसिक चोरी की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ढोलना पुलिस ने स्थिति संभाली, जबकि डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले में सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें