फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर

Thu, 23 Jul 2026 02:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चहुंओर गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे हैं। परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
मुड़िया मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र गिरिराज धाम में मुड़िया पूर्णिमा मेला आज 23 जुलाई से विधिवत शुरू हो गया। यह मेला 30 जुलाई तक चलेगा। इस बार दंडवती परिक्रमा और ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है। मेले के प्रथम दिन गोवर्धन धाम में पग-पग पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। 
विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मेले में 31 वॉच टावर और 183 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो रुपये प्रति पौधा और लाखों की कमाई, किसानों के लिए सुनहरा मौका; इन सात सब्जियों की खेती कर देगी मालामाल

 

अधिकारियों ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन, जोन और सेक्टर में अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति से तत्काल निपटा जा सके। भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  Dandvati Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा की सबसे कठिन साधना, हर कदम पर 1161 बार दंडवत; प्रतिदिन चार कदम की है यात्रा

 

सुरक्षा के लिए पुलिस चौकियां और वॉच टावर तैयार
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 6 स्थायी पुलिस चौकियों के अलावा 37 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर 31 वॉच टावर स्थापित हैं, जहां से पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए 150 बैरियर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  Mathura:  वृंदावन में यमुना रिवर फ्रंट पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; आठ घाटों का रुक गया काम


 

सीसीटीवी और पीए सिस्टम से निगरानी
मेला क्षेत्र की निगरानी आधुनिक तकनीक से की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में 183 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और यातायात संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 350 पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  Mudiya Purnima 2026: क्यों लगाई जाती है गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा? जानिए 469 साल पुराने मुड़िया मेले का इतिहास



 

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
अधिकारियों ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, विद्युत निगम, जल निगम, अग्निशमन विभाग और परिवहन निगम समेत अन्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद; नेताओं ने दी ये सफाई
 
विज्ञापन

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। अधिकारियों ने कहा कि मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एएसपी अनुज कुमार, सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज कुमार, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; संत से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें