फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर नहीं होगी बिजली गुल, निगम ने की तैयारियां

Sun, 12 Oct 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली गुल की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत निगम ने धनतेरस और दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विशेष इंतजार किए हैं। रविवार को अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने पावर हाउस का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी, इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जनपद में दिवाली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को पूरा कर लें, ट्रॉली ट्रांसफार्मर को चेक कर इमरजेंसी के लिए तैयार रखें, फीडर वाइज टीजीटू और लाइन स्टॉफ की ड्यूटी निर्धारित करें और बिजली घर का सीयूजी नंबर हर हाल में चालू रहे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को मृदुल भाषा में जवाब दिया जाए।उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण की सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाए। सप्लाई सुचारू होने का निर्धारित समय भी उपभोक्ताओं को बताया जाए। एसई ने कहा कि अनुरक्षण माह के तहत 33 और 11 केवी लाइनों को छूने वाली पेड़ों की टहनियों की कटाई और छटाई का कार्य समय से पूरा करा लिया जाए। इस दौरान अवर अभियंता मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाल्ट की तुरंत मरम्मत कराने के दिए निर्देश
अधीक्षण अभियंता ने वीसीवी मशीनों की टेस्टिंग कराने, स्विच यार्ड की साफ-सफाई और पावर ट्रांसफार्मर मरम्मत, वितरण ट्रांसफार्मर की कमियों को तत्काल दूर करने, विद्युत सप्लाई की मॉनिटरिंग करने और लाइन में फाल्ट होने पर लाइन स्टॉफ द्वारा तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें