फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी 15 अक्तूबर को मैनपुरी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मामलों की समीक्षा भी करेंगी। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि दौरे का पहला सत्र जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। इसमें महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। द्वितीय सत्र के दौरान वे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, और संबंधित क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के माध्यम से महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ितों को सहायता, तथा प्रभावी समाधान पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें