फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पतारा ब्लॉक नहीं बना तो होगा आंदोलन

Sun, 17 Dec 2023 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा ब्लॉक नहीं बना तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

करहल। विधानसभा क्षेत्र के पतारा को जनसुविधा को ध्यान में रखकर ब्लॉक बनाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। यह बात रौली यादव ने क्षेत्र के गांव अंबरपुर में रविवार को ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा का पतारा क्षेत्र विकास की दिशा में बहुत पिछड़ा हुआ है। यहां के लोगों को करहल में ब्लॉक होने की बजह से 20 किलोमीटर से ज्यादा की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे ग्रामीणों के धन और समय की बर्बादी होती है। इस क्षेत्र में 14 से अधिक गांव हैं जो विकास कार्यों से कोसों दूर हैं। इसके चलते ब्लॉक बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर पतारा को जल्द ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाकिम सिंह चौहान, रामूसिंह चौहान, अश्विनी यादव, रामरतन, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें