फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगी-पुलिस के बीच बवाल मामला: दयालबाग में पसरा रहा सन्नाटा, मोबाइल पर दौड़ती रहीं अफवाहें

Tue, 26 Sep 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में सत्संगी-पुलिस के बीच बवाल के बाद दयालबाग में सन्नाटा पसरा रहा। मोबाइल पर अफवाहें दौड़ती रहीं। 
 
विज्ञापन
Agra News: सत्संगियो पर लाठी बरसाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के दयालबाग में रविवार को बवाल के बाद सोमवार की सुबह से ही तनावपूर्ण खामोशी छाई रही। दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के आगे शूटिंग रेंज से सटे गेट नंबर 8 पर सत्संगी तैनात रहे, वहीं अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासपुर में दोबारा की गई कंटीले तारों की बैरिकेडिंग और गेट लगाने के मामले में ग्रामीण भी चुप्पी साधे रहे। दयालबाग के सन्नाटे के बीच पूरे दिन मोबाइल पर अफवाहें तेजी से दौड़ती रहीं।

डीएम के तबादले की अफवाह

राधास्वामी सत्संग सभा के सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुबह 9 बजे से ही अफवाहें चलनी शुरू हो गईं कि डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला हो गया है। नए डीएम मंगलवार को चार्ज संभालेंगे। इसके बाद दोपहर में हाईकोर्ट के स्टे की खबरें, इसी व्हाटसएप ग्रुप पर दौड़ती रहीं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए सत्संगियों के पत्र भी वायरल किए गए। शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी सत्संगियों ने डीएम के तबादले, हाईकोर्ट के स्टे और पुलिस कमिश्नर, डीसीपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की जांच के आदेश का मैसेज भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें