फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक रात में छह मकान खंगाले, पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे लौटाए पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव बल्लगढ़ी में चोरों ने एक ही रात में छह मकानों को खंगाल डाला। चोर मकानों से अभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय, जांच करने की कहकर उन्हें भगा दिया। बृहस्पतिवार की रात गांव बल्लगढ़ी में चोरों ने छह मकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

ग्रामीण जयपाल पुत्र किशन सिंह के घर का ताला तोड़ डाला और अंदर अलमारी में रखे दस हजार रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। खुशीराम पुत्र हरि किशन के बंद मकान चोरों ने हजारों की नकदी, पकड़े आदि चोरी कर लिए। करन पुत्र भीलाल के घर से 1400 रुपये की नकदी चुरा ली। सुभाष पुत्र देवचरण के घर से तीन मोबाइल और कपड़े चुरा ले गए।
खेमचंद और मान सिंह के घर से हजारों रुपये ले गए। छह मकानों में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर रख ली है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जांच करने की कहकर पीड़ितों को भगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें