फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ सवा लाख रुपये की शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली के गांव धौरेरा पर अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर सवा लाख रुपये की शराब चुरा ले गए। ताला टूटा देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। दुकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के अंतापाड़ा निवासी विनोद कुमार की अंग्रेजी शराब की दुकान मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गांव धौरेरा पर है। रविवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की शराब की बोतलें चुरा लीं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई। दुकान स्वामी ने आकर देखा तो दंग रह गया। दुकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चौकी अध्धा प्रभारी विपिन भाटी ने बताया कि करीब सवा लाख रुपये की शराब चोरी हुई है। नशेबाजों ने यह सेंध दुकान में लगाई है। जल्द ही यह चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें