फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तैनात टीएसआई के मकान से नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
कासगंज के श्रीगणेश कालोनी में एक मकान में चोरी की घटना के बाद जानकारी करते पुलिस कर्मी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा में तैनात टीएसआई के श्रीगणेश कालोनी स्थित मकान से सोमवार की रात चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। परिजन पैतृक गांव गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई हैं।
विज्ञापन

श्रीगणेश कलोनी अमांपुर रोड निवासी राजपाल सिंह मथुरा में टीएसआई के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार नगर की श्रीगणेश कालोनी में गीतांजलि हास्पिटल के समीप स्थित मकान में रहता है। वह अपनी मां की बरसी पर अपने परिवार सहित पैतृक गांव उदनपुर गए हुए थे। मकान को खाली पाकर चोरों ने गेट का ताला तोड़ दिया और मकान में घुस गए। उनके द्वारा अलमारी और बक्से में रखी हुई नकदी व आभूषण चोरी कर लिए गए। जब वह वापस मकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका का मुआयना किया। टीएसआई राजपाल ने बताया कि चोर उनके मकान से सात अंगूठी, दो चेन, चार झुमके, चार चूड़ी, सात जोड़ी पायल, दो करधनी व खड़उआ आदि चोरी कर ले गए हैं। वहीं अलमारी में रखी लगभग 45000 रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें