फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर में चोरी: दो कम्प्यूटर और तीन प्रिंटर ले गए चोर, सीसीटीवी में नहीं लगा सुराग

Wed, 27 Nov 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फाउंड्री नगर स्थित उप डाकघर से चोरों ने दो कम्प्यूटर और तीन प्रिंटर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब स्टाफ मौके पर पहुंचा। 

 
विज्ञापन
उप डाकघर में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर स्थित उप डाकघर का चोरों ने जंगला तोड़ दिया। यहां से चोर कम्प्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब स्टाफ उप डाकघर पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



ये घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर की है। यहां पर उप डाकघर है, जिसे बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। सब पोस्टमास्टर नगला खेड़ा शमशाबाद रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह दो साल नौकरी कर रहे हैं। मंगलवार शाम पांच बजे पोस्टमैन दुष्यंत कुमार के साथ अपने घर चले गए। सुबह 9:30 पर देखा कि कार्यालय का जंगला टूटा पड़ा है। 


उप डाकघर से चोर दो कम्प्यूटर, एक यूपीएस और तीन प्रिंटर चोरी कर ले गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीवी भी खंगाले गए। पुलिस को वारदात के संबंध में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें