फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है आगरा दिवानी: अधिवक्ताओं में हो गई मारपीट, किसी ने बनाया वीडियो...जो हो रहा खूब वायरल

Wed, 27 Nov 2024 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा दिवानी में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
अधिकवक्ताओं में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दीवानी परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। पुलिस और एसएसएफ के जवानों ने बीचबचाव कराया। मारपीट की पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





शाहगंज थाना क्षेत्र के गोविंद कुंज बेस्ट अर्जुन नगर निवासी अधिवक्ता वरुण गौतम का आरोप है कि सुबह 10 बजे उनके चैंबर पर अधिवक्ता विनोद शुक्ला, उनके पुत्र अनुराग शुक्ला और 5-6 अन्य लोगों ने कुर्सी और ड़ंडों से हमला बोल दिया। मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान जेब में रखे 500 रुपये भी निकाल लिए। उनके हाथ व कान में गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


बीस हजार रुपये न देने पर बोला हमला
आगरा बार के सचिव विनोद कुमार शुक्ला का आरोप है कि अधिवक्ता वरुण गौतम कुछ दिन पहले हाईकोर्ट प्रशासनिक जज से मिलने गए थे। वहां से वापस आकर उनसे आने-जाने का 20 हजार रुपये खर्चा बताकर इन्हें देने की मांग करने लगे। मंगलवार को चैंबर पर आकर फिर से रुपये मांगने लगे। मना करने पर गालीगलौज दीं। विरोध पर मारपीट की। उन्होंने काेई मारपीट नहीं की।
विज्ञापन


घटना वीडियो के अनुसार
एक अधिवक्ता दूसरे अधिवक्ता के चेंबर पर जाता है। गेट पर पहले थोड़ी बहस होती है। फिर मारपीट होने लगी। एक अधिवक्ता को कई अधिवक्ता पीटते हुए ले जाते हैं। एक युवक कुर्सी भी मारता नजर आ रहा है। इसके बाद सभी मिलकर एक अधिवक्ता की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस और एसएसएफ के जवान बीचबचाव कराकर दोनों पक्षों को अलग करते हैं। न्यू आगरा के अपराध इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें