फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफ की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी

विज्ञापन
गहर्रा की प्याऊ पर ज्वैलर्स की दुकान जिसकी दीवाल तोड कर चोरी हुई। (अकोला)
विज्ञापन
अकोला। थाना कागारौल अंतर्गत गहर्रा की प्याऊ पर बृहस्पतिवार की रात में सराफ की दुकान में पीछे से दीवार तोड़ कर चोर सामान चुराकर ले गए। चोरों ने दो अन्य दुकानों की भी दीवाल तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक दुकान में डाक्टर की दुकान होने की वजह से दीवार तोड़कर छोड़ दिया और दूसरी दुकान मजबूत खंडों से बनी होने की वजह से दीवाल तोड़ने में असफल रहे।
विज्ञापन

दुकानदार आजाद खां पुत्र यासीन खां ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गये थे। शुक्रवार को सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके दुकान में चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना कागारौल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष जुटाए। पुलिस ने आस-पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो वह बंद मिले। क्षेत्रीय लोगों ने रात पुलिस गश्त की मांग की है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें