फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसई अरेला में पूर्व प्रधान के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला के गांव पुरा जवाहर में बुधवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान राजवीर वर्मा के घर में चोरी की। छत के रास्ते घर में पहुंचे चोर संदूक और अलमारी का तोड़कर 80 हजार रुपये और जेवर ले गए। इस दौरान नींद खुलने पर एक महिला ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उसे धक्का देकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन

थाना बसई अरेला की ग्राम पंचायत सुताहरी के उप गांव पुरा जवाहर निवासी राजवीर वर्मा ने बताया कि वह उनकी पत्नी और एक बेटी बुधवार रात घर के अलग-अलग कमरो मे सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पत्नी ओमवती को घर के दूसरे कमरे में आवाज सुनाई दी। वह उठकर गई, तो चोर कमरे में रखी अलमारी व संदूक के सामान को लेकर भागने लगे। ओमवती ने पकड़ने की कोशिश की, तो उन्हें चोरों ने धक्का दे दिया।
महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। पूर्व प्रधान ने थाने में तहरीर दी। जिसके मुताबिक चोर सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल और करीब 80 हजार रुपये ले गए हैं। बताया कि चोर उनके घर छत के रास्ते से आए थे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें