फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर के ताल फिरोजखां में शनिवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर चार लाख के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। उन्होंने थाना में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमचंद कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ भैया दूज पर ससुराल गए थे। शाम को पास ही रहने वाले भतीजे आकाश ने घर का दरवाजा खुला देखा। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी भी खुली पड़ी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी।
प्रेमचंद कुशवाहा के मुताबिक, चोर 47 हजार रुपये, छह तोले सोने के जेवरात, एक किलोग्राम चांदी के जेवरात, मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, पांच आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी चोरी करके ले गए। उनका कहना है कि पूर्व में भी उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें