बजरंग नगर में है दो मंजिला मकान
बजरंग नगर निवासी प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि उनका दो मंजिला मकान है। प्रथम तल पर बेटा मनीष और बहू रागिनी रहते हैं। उनकी शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। शादी में बहू के सभी जेवरात बनवाए थे। प्रथम तल पर तीन कमरे हैं। एक में बेटा और बहू सो रहे थे, जबकि बाकी कमरों पर ताला लगा हुआ था। एक कमरे में अलमारी में जेवरात और रुपये रखे हुए थे। भूतल पर इंजीनियर और पत्नी बबीता थीं। रविवार सुबह 9 बजे किसी काम से अलमारी वाले कमरे में बहू गई। मगर, वह अंदर से बंद था।
ये भी पढ़ें- UP: पत्नी की जिद के आगे नहीं झुका पति...घर जमाई बनने से किया मना, थाने पहुंची घरवाली; मामला सुन पुलिस भी सन्न
कमरे में बिखरा मिला सामान
इस पर बालकनी में सीढ़ी लगाकर दूसरे दरवाजे से देखा। कमरे में सामान बिखरा मिला। अलमारी का लाॅकर भी टूटा हुआ था। सोने के सभी जेवरात गायब थे। जबकि चांदी के जेवरात सुरक्षित मिले। प्रकाश नारायण ने बताया कि बराबर में एक मंजिला मकान है। चोर पड़ोसी के मकान की छत पर आया।
ये भी पढ़ें- UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार