मैनपुरी। शनिवार को माता शीतला देवी मंदिर के पास एक प्रेमी जोड़े को अश्लील हरकतें करते हुए देख एंटी रोमियो की टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ कर रहे थे, तभी युवक भागकर परिजनों को बुला लाया और टीम की महिला कर्मियों के साथ अभद्रता की। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
महिला थाना से पीआरडी कर्मी सुधा, नीतू, सविता, सोनी, जसोदा देवी और प्रीती को एंटी रोमियो की टीम में शामिल कर मनचलों पर निगरानी के लिए तैनात किया है। शनिवार को जब टीम माता शीतला देवी मंदिर के पास मौजूद थी। तभी वहां एक प्रेमी जोड़े को अश्लील हरकत करते हुए देखा। टीम ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। तभी युवक वहां से भाग गया और गांव जाकर परिजनों को बुला लाया। युवक व परिजनों ने एंटी रोमियो टीम के कर्मियों के साथ अभद्रता की।