फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरा में युवक ने घर के कमरे के लिंटर से निकल रही सरिया से फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव खरपरा निवासी कुंवर सिंह पुत्र वीरपाल (40) घर पर अकेले थे। सोमवार को क्षेत्र के गांव शेखपुर हुंडा रिश्तेदारी में गए थे और शाम चार बजे वापस घर आए थे। शाम को पांच बजे उनके पड़ोसी हेमराज खाना देने गए तो उन्होंने देखा कि वीरपाल का शव कमरे के लिंटर की निकल रही सरिया पर फंदे से लटका है।
उन्होंने घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी ली। चाचा सुगढ़ सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब रहती है। इससे वह परेशान रहता था। पत्नी भी मायके में रह रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें