फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकाें की गई जान, महिला गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दवा लेने भोजीपुरा जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर घायल हो गई। महिला का उपचार आगरा में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सुनवई निवासी अनार सिंह (28) अपनी मनोज कुमारी (22) व पडोसी नरेंद्र सिंह यादव (52) के साथ मंगलवार की सुबह तड़के बाइक पर सवार होकर कासगंज आ रहा था। सहावर चांड़ी मार्ग पर नगला चीटा के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अनार सिंह और नरेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल मनोज कुमारी को रेफर कर दिया। दो व्यक्तियों की मौत की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बडे भाई ओमप्रकाश ने बताया कि भाई अनार सिंह की पत्नी एक माह से बीमार थी। वह उसे दवा दिलाने के लिए भोजीपुरा अस्पताल जा रहा था। महिला मनोज कुमारी का उपचार आगरा एसएन मेडिलक कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें