फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सर्द, सतर्कता न बरती तो बीमारी बढ़ा देगी दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदलता मौसम सेहत के प्रति बेहद संवेदनशील है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी न बरती तो बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए और सतर्कता बरतनी होगी। सरकारी अस्पतालों में खांसी और दर्द की दवा न मिलने से मरीज परेशान हैं। बीते दिनों डेंगू ने कहर बरपाया था। अभी भी अस्पतालों में भीड़ है।
विज्ञापन

वहीं सुबह शाम ठंडक हो रही है और दोपहर में मौसम सामान्य हो जाता है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों की सलाह है कि गर्म और पूरी आस्तीन के वस्त्र पहनें। इससे मच्छरों के काटने का खतरा कम होगा। सर्द मौसम में सांस के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। उधर, सरकारी अस्पताल में खांसी और दर्द की दवा न मिलने से मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें