फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर को जिस सांप ने डसा, उसे थैले में अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

Fri, 10 Oct 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव आनंदपुर में बृहस्पतिवार को घर पर साफ-सफाई कर रहे किशोर के पैर में सांप ने डस लिया। इस पर परिजन ने सांप को पकड़ लिया। उसे थैले में भर कर किशोर के साथ जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में सांप लेकर पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर और तीमारदार घबरा गए। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन

गांव आनंदपुर निवासी आयुष पुत्र सत्यवीर बृहस्पतिवार की सुबह दीपावली पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके बायें पैर की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े।
उसने सर्पदंश के बारे में परिजन को जानकारी दी तो परिवार वालों ने घर में मौजूद सांप को पकड़ लिया। आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन सांप को भी थैले में पकड़ कर साथ में जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी वार्ड में सांप को देखकर डॉक्टर और तीमारदार घबरा गए। डॉक्टर ने सांप को सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद किशोर का उपचार किया गया। सर्पदंश का शिकार हुए किशोर की हालत में सुधार है। सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना ने बताया कि परिजन सर्पदंश के बाद सांप को पकड़ कर ले आए थे। सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया गया। उन्होंने बताया कि सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। ताकि उसकी जान बचाई जा सके। वायगीराें के चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें